Haridwar News

सिडकुल क्षेत्र में मिला ढाई साल की बच्ची का शव, स्केच से पकड़ा जाएगा आरोपी…

Photo - Live Hindustan
Ad

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची का शव मिला है। घटनास्थल पर शव के पास से एक मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियां आदि सामान पुलिस ने बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपित ने बच्ची का गला रेतकर उसकी हत्या की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को सुबह 12 बजे के करीब जब एक किसान खाला टिहरा के जंगल में स्थित अपने खेत में बाजरा काटने गया तो ढाई साल की बच्ची का शव देखकर उसके हाथ पांव फूल गए। उसने सिडकुल पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बच्ची की शिनाख्त की जा रही है।

बता दें कि पुलिस को पास से ही मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियों के अलावा खून से लथपथ एक टी-शर्ट और जूते भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार रावत ने जानकारी दी और बताया कि किसान ने आरोपी को देखा है। उसका स्केच बनवाया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top