Dehradun News

उत्तराखंड में लॉज के कमरे से मिली महिला की सड़ी गली लाश, दो महीने पहले हत्या की आशंका…!

File Photo
Ad

देहरादून: राजपुर इलाके से बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सनसनी इसलिए क्योंकि पुलिस को एक लॉज से बेड के अंदर से महिला का सड़ा गला शव मिला है। चौंकाने वाली बात ये है कि शव तकरीबन डेढ़ से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर ही जांच में आगे बढ़ रही है। महिला के पति की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय महिला राजपुर थाना क्षेत्र के झाखन चौकी इलाके में स्थित लॉज के जिस रूम में रुकी थी, उसी के बेड के नीचे से शव मिला है। जे ब्लॉक के इस कमरे से जब बदबू आने लगी तो आस पड़ोस के लोगों को शक हुआ। पुलिस को सूचित किया तो पुलिस छानबीन करने के लिए आई। तब जाकर पता चला कि यहां बॉडी छिपी हुई है। शव इतना पुराना है कि हत्या की वजह जांच पाना मुश्किल है।

यही कारण है कि फॉरेंसिक की टीम को काम पर लगा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला ही लग रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ यहां रुकी थी। जिसका अभी अता पता नहीं है। 31 वर्षीय मृतका की पहचान रिफिन बीबी के रूप में हुई है। दोनों ​पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और मृतका मसूरी में कार्यरत थी। फॉरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top