Uttarakhand News

उत्तराखंड में इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

Ad

Uttarakhand News: Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए निगमों, निकायों, प्राधिकरणों और अन्य सरकारी उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा, जिससे हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

धामी सरकार का यह फैसला राज्य के राजकीय कर्मचारियों के समान इन सभी निकायों के कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगा। अब बढ़ा हुआ 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता निगमों, नगर निकायों, पंचायतों, प्राधिकरणों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, और अन्य उपक्रमों के मौजूदा कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को भी 1 जनवरी 2024 से प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही, पांचवें केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय और उपक्रमों के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसका भुगतान भी 1 जनवरी 2024 से नई दरों पर किया जाएगा।

धामी सरकार के इस कदम से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई के असर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से न केवल राज्य के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top