Nainital-Haldwani News

भुजियाघाट में नहाते वक्त डूबने से हल्द्वानी निवासी युवक की मौत, नोएडा में करता था नौकरी

Ad

हल्द्वानी:नदी में डूबने से हल्द्वानी निवासी एक युवक मौत हो गई। युवक पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। यह घटना सोमवार की है। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए भुजियाघाट की तरफ गया था। वह नोएडा में नौकरी करता था और वर्क फ्रॉम होम होने की वजह से हल्द्वानी में था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हल्दूपोखरा नायक देवलचौड़ निवासी अनिकेत रैक्वाल (25) पुत्र रिटायर्ड रसायन विज्ञान प्रवक्ता गोविन्द रैक्वाल सोमवार को घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान दोस्त के साथ नहाने का प्लान बना तो वह नदी में उतर गए। अनिकेत के साथ पड़ोसी दोस्त शिवम जोशी था। इस बीच अनिकेत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग नदी की तरफ दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद अनिकेत को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अनिकेत की एक बहन है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे के बाद बहन व पिता अनिकेत के बारे में सोचकर बेसुध हो गए। 25 वर्षीय अनिकेत रैक्वाल ने साल 2013 में सेंट थेरेसा स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी और बीटेक बिरला भीमताल से किया। मेडिकल कालेज पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया पेट में पानी घुसने से युवक की मौत हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top