Udham Singh Nagar News

ऊधमसिंह नगर से दुखद खबर, शौच करने गए 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, बेसुध हुए पिता

Ad

किच्छा: उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पुलभट्टा बॉर्डर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक मिट्टी का टीला ढहने की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठा। युवक नदी किनारे शौच करने गया था। उसी वक्त मिट्टी का टीला नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 4 बीघा सिरौली कला पुलभट्टा निवासी 20 वर्षीय मासूम अली पुत्र अकबर शाह सब्जी के खेत में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह की बात है जब वह अपने भाई हसमत व पिता अकबर शाह के साथ काम पर गया। इसके बाद वह सुबह 10:00 बजे यह कहकर निकला कि मैं बाइक से शौच करने जा रहा हूं।

लेकिन इसके बाद उसका शव मिट्टी की ढांग के नीचे दबा मिला। वही किनारे पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मिट्टी का बड़ा टीला उस पर गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी। सूचना मिली तो एसएसआई शंकर सिंह रावत, कलकत्ता फॉर्म चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी, हेड कांस्टेबल राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। पिता को बेटे की मौत का पता चला तो वह फफक पड़े। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top