Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी परीक्षा देने के बाद लापता हुए भाइयों के नैनीताल गेठिया में मिले शव

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी परीक्षा देने पहुंचे दो भाइयों के लापता होने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस को नैनीताल के गेठिया की खाई में दो बॉडी मिली है। दो शव मिलने की खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को युवकों से शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद सामने आया कि दोनों युवकों की गुजशुदगी की रिपोर्ट हल्द्वानी में रविवार को दर्ज कराई गई थी। जो शव मिले हैं दोनों सगे भाइयों के है। दोनों पांच दिन से लापता थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद का रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी का पेपर देने आया था। रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। दोनों घर से बाइक संख्या यूके 06-ए-8391 पर हल्द्वानी पहुंचे थे।

परीक्षा देने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे तो लापता भाइयों की खोजबीन के लिए परिजन ने हल्द्वानी थाने में गुहार लगाई थी पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटी हुई थी जहां आज उनका शव बरामद हुआ है घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः युवको की बाइक खाई में गिर गई होगी।नैनीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों को सूचित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top