Nainital-Haldwani News

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आए एक कॉल ने उड़ा दी सबकी नींद

Ad

नई दिल्ली: देश की राजधानी के कप्तान यानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। केजरीवाल को गोली मारने की धमकी मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आनन-फानन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

अबतक जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दिल्ली के सीएम को फोन पर धमकी दी थी। फोन कॉल की मदद से ही उसे ट्रेस किया जा सका है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शुरुआती जांच में आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने और इलाज की जानकारी मिली हैय़ पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने ऐसी धमकी क्यों दी थी। आरोपी दिल्ली गेट स्थित एक आई सेंटर में नर्सिंग अर्दली का काम करता है। अब कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top