Chamoli News

चारधाम मार्ग: देखते ही देखते पहाड़ी से गिरा मलबा,जान बचाकर भागे राहगीर-वीडियो

Ad

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में मौसम खराब है। चारधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बीच में बर्फबारी होने की वजह से केदारनाथ धाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से जाने नही दिया गया। वहीं एक बार फिर यात्रा में खलल पैदा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बद्रीनाथ धाम हाइवे पर पहाड़ी से मलबा आ गया। मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया है। पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलन के पास एक पहाड़ी से मलबा मुख्य मार्ग पर आ गया। इस वजह से मार्ग बंद है और यात्री फंसे हुए हैं।

एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोलने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पहाड़ी से पहले छोटे पत्थर गिर रहे थे और इसे देखते हुए पहले ही लोगों को रोक दिया गया था। दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। एक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मलबा आने के बाद लोग भागते नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top