Uttarakhand News

उत्तराखंड: निजी जमीन पर बन सकेगा हेलीपैड, खुद बनाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

Ad

देहरादून: राजधानी में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। सचिवालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल बैठक में मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट बैठक से पहले तय हुआ कि सिलक्यारा टनल से निकल गए

कैबिनेट बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा और फैसले लिए गए। 

सिलक्यारा टनल को लेकर हुई चर्चा कैबिनेट में पीएम मोदी और केंद्र को धन्यवाद दिया गया।

राज्यों मे बीजेपी की सरकार बनी उस पर बधाई दी गई।

जीबी पंत गढ़वाल हिमालय पर्यावरण अध्ययन संस्थान को चौरास मे जमीन निशुल्क देने पर फैसला

पर्वतीय इलाकों मे हेलीपैड निजी जमीनों पर कैसे बनाए जाए, इसको लेकर नीति बनाई गई।

लीज पर दें सकते हैं या फिर खुद बना सकते हैं सब्सिडी मिलेगी 50 प्रतिशत

न्यायाधीश सेवा मे हुआ फेरबदल,उत्तराखंड उच्चतर न्यायायिक सेवा नियमवली मे भी बदलाव

2035 बसावटो मे मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क बनाई जाएगी आज योजना शुरू हुई

559 उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का फैसला लिया गया 240 करोड़ का होगा व्यय

वित्त विभाग का प्रस्तव अब जमीन रजिस्ट्री के लिए वर्चुअल रजिस्ट्रेशन कभी अनुमोदन दिया गया व्यक्तिगत रूप से वहां पर प्रस्तुत होने की जरूरत नहीं होगी

राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार मे मेडिकल कालेज बनाने को पद की स्वीकृत किए गए

950 पद स्वीकृत पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज मे भी इतनी ही व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा विभाग मे जहाँ पद खाली हैं वहाँ पर अस्थाई टीचर सरकार रखेगी लगभग 1500 से 2000 लोगो की होगी नियुक्ति

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top