Bageshwar News

बागेश्वर का बढ़ा मान, पूर्व फौजी की बेटी दीपा गढ़िया ने NEET पीजी एमडी में पाया दूसरा स्थान

Ad

बागेश्वर: प्रदेश की बेटियां अब लगातार नए और ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं। अब बागेश्वर की रहने वाली डॉक्टर दीपा गढ़िया ने एनबीईएसएम बोर्ड 2022 नीट पीजी एमडी की परीक्षा में टॉप किया है। जो पूरे उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रही हैं। उन्होंने 800 अंक में 591 प्राप्त किए। इसके बाद से उनके गांव में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पोथिंग गांव की रहने वाली डॉक्टर दीपा गढ़िया के पिता राजेंद्र बढ़िया पूर्व मैं फौजी और हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं। दीपा की शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। जिसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा सेना के स्कूल पंजाब से की। उन्होंने 2015 में 12वीं में 93% पाए थे। जबकि साल 2016 में नीट यूजी में उन्हें 720 में से 580 अंक मिले थे।

इसी के बाद दीपा ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश किया। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया अब प्रदेश की बेटी रेडियोलाजिस्ट, मेडिसिन पर तीन वर्ष की डिग्री लेकर जिले में सेवा करेंगी। पिता ने बताया कि पूरे परिवार में इस उपलब्धि से खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top