Bageshwar News

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के दीपक धपोला का रौला, केवल 51 गेंदों में झटके आठ विकेट

Ad

देहरादून: रणजी ट्रॉफी को उत्तराखंड क्रिकेट टीम का फेवरेट या बेस्ट फॉर्मेट कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। उत्तराखंड टीम का प्रदर्शन खुद इस बात की तस्दीक करता है। इस बार भी नए सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ हुई है और अब तीसरे मुकाबले में पहले ही दिन टीम ने फैंस को खुश कर दिया है। उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को केवल 49 रनों पर ऑल आउट किया। पारी में उत्तराखंड के हीरो बागेश्वर के रहने वाले दीपक धपोला रहे। जिन्होंने अकेले आठ विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर निवासी दीपक धपोला को उत्तराखंड टीम के गेंदबाजी क्रम की रीढ़ भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ देहरादून अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में दीपक ने इस नाम के साथ पूरा न्याय किया है। दीपक ने गेंदबाजी करते हुए हिमाचल के आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। केवल 51 गेंदों में तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने 35 रन देकर आठ विकेट अपने नाम किए।

दीपक के प्रदर्शन की वजह से उत्तराखंड 2021-22 की विजय हजारे ट्रॉफी की चैंपियन हिमाचल के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर है। बता दें कि दीपक धपोला उत्तराखंड टीम की तरफ से रणजी में 50 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बागेश्वर निवासी दीपक धपोला साल 2018-2019 सीजन में शानदार फॉर्म में रहे थे। इसके बाद उन्हें चोट लगी थी। जिसने दीपक को काफी समय तक मैदान से दूर रखा। गौरतलब है कि दीपक हिमाचल के खिलाफ अपना 15वां रणजी मैच खेल रहे हैं और अभी तक 69 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top