Nainital-Haldwani News

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेस हॉस्पिटल में मारा छापा, अब सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

Ad

IAS Deepak Rawat: Base Hospital: हल्द्वानी के बेस अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक छापेमारी की। कमिश्नर दीपक रावत बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में पहुंचे जहां उन्होंने भारी अनियमिताएं देखी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई साथी एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश दिए कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं। कुमाऊं कमिश्नर ने रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात कितने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधर जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top