Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अब इस दफ्तर में मारा छापा, मचा हड़कंप

Ad

Haldwani news: Deepak rawat: हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार सुबह प्राधिकरण दफ्तर में छापेमारी की है। जैसे ही कमिश्नर दीपक रावत दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। कमिश्नर की छापे मारी से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। कुमाऊं कमिश्नर में सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर चैक किया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। ( Deepak rawat Raided in authority office )

ADVERTISEMENTS Ad

एक्शन मोड में कमिश्नर दीपक रावत

कुमाऊंं कमिश्नर दीपक रावत लगातार दफ्तरों में हो रही गड़बड़ी और लापरवाही को लेकर हमेशा एक्शन मोड पर रहते हैं। जिले की व्यव्सथा को ठीक करने के लिए कमिश्नर दीपक रावत जगह-जगह जाकर चीजों का जायजा लेते हैं। आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े , इसके लिए वे हमेशा से ही लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानी को समझते हैं, और उन्हें ठीक भी करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top