Nainital-Haldwani News

नैनीताल की दीपाली थापा ने रचा इतिहास, बनीं पहली एशियाई स्कूल चैंपियन छात्रा

Ad

Nainital news: Deepali Thapa: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। हर क्षेत्र में राज्य की बेटियां बेटों से एक कदम आगे हैं। आज हम जिस बेटी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे राज्य का ही नही बल्की देश का नाम भी रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं दीपाली थापा की। जिन्होंने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। ( Deepali Thapa )

ADVERTISEMENTS Ad

25 देशों के खिलाडियों ने भाग लिया

बता दें नैनीताल जिले के स्नो व्यू निवासी दीपाली ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार जीत हासिल कर पहली स्कूली चैंपियन छात्रा बनकर इतिहास रच दिया है। अबूधाबी में आयोजित हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में दीपाली थापा ने यूक्रेन की ल्यूडमिला वासिलचेंको को पराजित कर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के खिलाडियों ने भाग लिया था। ( Deepali Thapa of Nainital becomes Asian Boxing Champion )

नेशनल चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल जीता

दीपाली के कोच अजय कुमार ने बताया कि नोएडा में आयोजित हुई सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप मे दीपाली ने गोल्ड मेडल जीता था। जिसके चलते इंडिया कैंप में दीपाली का सिलेक्शन हुआ। इसके बाद उन्होंने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण लिया। दीपाली ने वर्ष 2019 में कोरोना काल के दौरान बॉक्सिंग की शुरुआत की स्टार्ट की लेकिन वजन कम होने की वजह से वह खेल महाकुंभ में प्रतिभाग नहीं कर पाई। लेकिन उन्होंने हार नही मानी और अगले वर्ष दीपाली ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दीपाली की इस अभूतपूर्व सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। दीपाली की इस ऐतिहासिक सफलता पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top