Entertainment

VIDEO:शादी के बाद मीडिया के सामने आए दीपिका-रणवीर, बोली ये बड़ी बात की देशभर में हो रही है तारीफ

Ad

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद भारत पहुंच गएहैं। दीपिका और रणवीर सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर फैंस को उनका इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद दोनों की पहली झलक थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए.। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट और लाल दुप्पट्टे में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में स्पॉट हुए. दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। हजारों फैन्स दीपिका-रणवीर के लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रणवीर सिंह उनके बॉडीगार्ड बने और दीपिका को सही-सलामत कार पर बैठाया।

https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/347918922649668/

दीपिका-रणवीर ने प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए । मीडिया को इससे दूर रखा गया. दीपिका-रणवीर की शादी की दो ऑफिशियल तस्वीरें स्टार्स ने जारी की। हालांकि, अब दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया है।
रणवीर और दीपिका 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। अपने रिसेप्शन को दीपवीर काफी खास बनाने वाले हैं। दरअसल रणवीर और दीपिका ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट न देने की अपील करते हुए कहा कि वह जो भी गिफ्ट देना चाहते हैं उसे वह एक चैरिटी को डोनेट कर दें। रणवीर और दीपिका द्वारा लिए गए इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top