Election Talks

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का PUSHPA मोड, बोले अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, झुकेगा नहीं…

पिथौरागढ़: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में रस्साकशी का दौर जारी है। बयानबाजी हर तरफ से हो रही है। इस बार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफों के पुल कुछ निराले अंदाज में बांधे है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के डायलॉग से सीएम धामी को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा पुष्कर कभी नहीं झुकेगा।

बता दें कि अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना की मूवी पुष्पा काफी लेट हो गई है इसका कुमार पूरे देश की जनता पर चढ़ गया है। विदेशी लोग तक सोशल मीडिया पर पुष्पा फिल्म के डायलॉग बोल रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी जनता को संबोधित करते हुए पुष्पा फिल्म के डायलॉग बोल दिए।

दरअसल भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में उतरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पुष्पा फिल्म के अंदाज में तारीफ की है। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म पुष्पा का नाम हर जगह सुनाई दे रहा है। हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी पुष्कर है। लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेसी समझते हैं कि यह तो फ्लावर है। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर और फायर दोनों है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा और ना कभी रुकेगा। राजनाथ सिंह का यह बयान काफी वायरल हो गया है।

To Top