National News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव…कुछ दिन पहले ही आए थे उत्तरकाशी

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी से आ रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब इस महामारी के चपेट में देश के रक्षा मंत्री भी आ गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद ही ट्वीट कर की है। बता दें कि वह तीन दिन पहले ही उत्तराखंड आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इन दिनों कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कोई भी इस खतरे से बच नहीं पा रहा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग हर पुरजोर कोशिशों में लगा हुआ है। मगर संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। फिलहाल वे घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारंटाइन होने की अपील की। लाजमी है कि अब संपर्क में आए सभी लोगों को सचेत रहना होगा।

Rajnath Singh in Dehradun

बहरहाल आपको याद होगा कि रक्षा मंत्री बीते दिनों एक कार्यक्रम के सिलसिले में उत्तराखंड आए थे। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन हुआ था। यात्रा के समापन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि भले ही वह उत्तरकाशी में देर से आए हैं, लेकिन दुरस्त आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top