Dehradun News

देहरादून डीएम ने अधिकारियों को दिया टास्क,कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते हुए न दिखे

Ad

Dehradun News: IAS Savin Bansal: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में “भिक्षावृत्ति मुक्त देहरादून” के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते हुए न दिखे। इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया और सभी विभागों को मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें मुख्यधारा और शिक्षा से जोड़ना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही, उन्होंने वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की बात की, जिससे भिक्षावृत्ति करते बच्चों को तुरंत रेस्क्यू किया जा सके। प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भिक्षावृत्ति और सड़क पर घूमते बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए वाहन का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। ये वाहन शहर में घूमकर बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में लाएंगे। जल्द ही जनपद में दो पेट्रोलिंग वाहनों की शुरुआत की जाएगी।

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए मोबाइल यूनिट बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को कहा गया कि वे इन्टेंशिप केयर सेंटर का प्रस्ताव तैयार करें, जिसमें बच्चों के लिए ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए जो उन्हें आकर्षित करे और स्कूल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करे।

बैठक में सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी, आसरा ट्रस्ट, समर्पण सोसाइटी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम विभाग, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने इस पहल को सराहते हुए सहयोग करने की सहमति जताई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, डॉ. राजीव दीक्षित, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रश्मि कुलश्रेष्ठ, आसरा ट्रस्ट से अमित बलोदी, समर्पण सोसाइटी से मानसी मिश्रा, समाजसेवी किशोर, कविता पांडे, वीईसीडी से माया नेगी, और सीडब्ल्यूसी से पूजा शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top