Dehradun News

बुजुर्ग की फरियाद पर देहरादून DM ने कानूनगो किया सस्पेंड

dehradun dm action
Ad

Big action by Dehradun DM: Ias Savin Bansal : जिलाधिकारी सविन बंसल ने शासकीय आदेशों की अनदेखी और पत्रावली वर्षों तक लंबित रखने पर बड़ा एक्शन लेते हुए सम्बंधित राजस्व कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और सरकारी महकमे में सख्ती का साफ संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा मामला जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सामने आया जब गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम के सामने अपनी फरियाद रखी। फरियाद में बताया गया कि उनकी भूमि से जुड़ा धारा 28 के तहत 16 मई 2018 को पारित आदेश पर तहसील में परवाना जारी हो गया था जिसे 2023 में रिकॉर्ड में भी दर्ज करा दिया गया था। बावजूद इसके कानूनगो ने अब तक नक्शे की दुरुस्ती नहीं की। फरियादी ने बताया कि वे कई बार तहसील के चक्कर लगा चुके हैं….लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

डीएम सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार सदर को आदेश दिए कि आदेशों की अनदेखी करने वाले कानूनगो राहुल देव के निलंबन की पत्रावली प्रस्तुत करें। आदेश मिलते ही राहुल देव को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी आदेशों की अनदेखी और जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top