Uttarakhand News

हुनर बोलता है:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बने मास्क की सिंगापुर में बढ़ रही है डिमांड

Ad

देहरादून: फैशन को ध्यान में रखते हुए ग्राफिक एरा मास्क को सुरक्षा से जोड़ने के साथ साथ उसे फैशन की दुनिया से भी जोड़ रहा है। परम्परागत हथकरघे और आर्ट से जुड़े ग्राफिक एरा के रंगबिरंगे मास्क सिंगापुर के लोगों को अत्यधिक भा रहे हैं। ग्राफिक एरा के डिजायनर मास्क की सिंगापुर से दिसम्बर माह से लगातार डिमांड आ रही है। ये डिजायनर मास्क ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजायन डिपार्टमेंट में बनाये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:केवल 1,523 कोरोना केस बाकि,जल्द कोरोना फ्री स्टेट बन सकता है उत्तराखंड

यह भी पढ़े:पिता प्रकाश पंत की राह पर चले सौरव पंत,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष

देहरादून की ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ डिजायन की डीन डॉ. ज्योति छाबड़ा ने कहा कि फेस्टिव सीजन के मद्देनजर मास्क बनाने में आंध्र प्रदेश की कलमकारी और हथकरघा की विशेष बुनाई इकत का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही बनारस की बुनाई ब्रोकेड और तनचोई को भी सिल्क फैब्रिक के मास्क से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में रहने वाली प्रोफेशनल भारतीय महिलाओं के संगठन ने पहली बार दिसम्बर में मास्क की मांग भेजी थी। और अब दुबारा से महिलाओं के संगठन ने ऐसे मास्क की डिमांड भेजी है।

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़ा गया ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े:रामनगर में घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला,महिला की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad
To Top