Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में देहरादून सबसे फिसड्डी, चिंताजनक हैं ये आंकड़े

Ad

देहरादून: किसी भी क्षेत्र में अगर एक प्रदेश की प्रतिभा या राज्य के कौशल को मापा जाता है तो वहां की राजधानी की बात सबसे पहले होती है। किसी भी प्रदेश की राजधानी से ही अंदाजा लगाया जाता है कि प्रदेश का प्रदर्शन कैसा रहता है। लेकिन उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में देहरादून का ग्राफ नीचे आया है। आंकड़े वाकई डराने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

केवल दसवीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो प्रदेश में कुल 127895 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 65098 छात्र जबकि 62797 छात्राएं थी। इनमें से देहरादून के करीब 14433 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिनमें से 10264 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बता दें कि देहरादून का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.11 है जो कि पूरे प्रदेश में सबसे कम है।

गौरतलब है कि देहरादून की 5919 छात्राएं जबकि 4345 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। जहां लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.33 है। तो वहीं छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.5 है। उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा उत्तीर्ण प्रतिशत बागेश्वर का है। जो कि 87.05 है। देहरादून के इस कम होते ग्राफ से चिंता होना लाजमी सी बात है। क्योंकि देहरादून प्रदेश की राजधानी है और राजधानी के बच्चों का ऐसा प्रदर्शन वाकई डराता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top