Dehradun News

उत्तराखंड: कार में सवार थे तीन लोग, बाढ़ का पानी 2 किमी तक बहा ले गया; दो की मौत, एक युवती का चमत्कारिक रेस्क्यू

Ad

Dehradun Rain | Car Swept Away | SDRF Rescue : देहरादून में बीती रात हुई भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौधा रोड पर कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में एक कार बह गई। कार में दो युवतियों और एक युवक समेत तीन लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रात में ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

करीब दो किलोमीटर दूर मिले कार सवार

तेज पानी के बहाव में कार बहकर घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में बरामद किया। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं सर्चिंग के दौरान कार में सवार 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती का शव बरामद हुआ। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

पूरी रात चला रेस्क्यू अभियान

भारी बारिश और तेज बरसाती पानी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद एसडीआरएफ के जवानों ने रातभर आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया और कार सवारों की तलाश की।

एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने कहा कि सड़क पर तेज बरसाती पानी का बहाव आने के कारण कार खाले में बह गई थी और करीब दो किलोमीटर दूर जाकर मिली।

बाल-बाल बची युवती

इस हादसे में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि कार के तेज बहाव में करीब दो किलोमीटर तक बहने के बावजूद एक युवती की जान बच गई। एसडीआरएफ ने उसे घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top