Dehradun News

देवभूमि में वीरांगना का सम्मान,अफसरों से नहीं शहीद की पत्नी से कराया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Ad

देहरादून: भारतीय सेना सिर्फ एक सेना नहीं बल्कि एक भाव है। एक ताकत है जिसके रहते देश पर कभी किसी तरह की आंच नहीं आ सकती। सेना हमेशा से ही समाज को तरह तरह के उदाहरण देते हुए आई है। इसी क्रम में दून के मिलिट्री हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन स्पेशल गेस्ट से कराया गया है। बता दें कि ये गेस्ट कोई बड़ा अफसर, नेता या सेलिब्रिटी नहीं बल्कि एक शहीद की पत्नी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, दून के मिलिट्री हॉस्पिटल में एक और ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हुआ है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने हमें दिखा दिया कि ऑक्सीजन जिंदगी में क्या महत्त्व रखता है। कई लोगों की जान सिर्फ ऑक्सीजन की कमी के कारण गई। इसीलिए हर तरफ ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने लगे। अब मिलिट्री हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है।

सेना ने इसका उद्घाटन एक शहीद की पत्नी के हाथों द्वारा कराया है। शहीद हवलदार एसएस मेहरा की पत्नी वीरांगना पिंकी मेहरा ने मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। बता दें कि यहां गंभीर से लेकर सामान्य मरीजों को भी इलाज की सुविधा दी जाएगी। गौरतलब है कि बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड सब एरिया के स्टेशन कमांडर एवं डिप्टी जीओसी अनिर्बान दत्ता ने इस मौके पर कहा कि दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। बता दें कि हॉस्पिटल में पहला प्लांट पिछले साल कोरोना काल के समय ही स्थापित कर दिया गया था। कमांडेंट एमएच ब्रिगेडियर एमएस बिष्ट ने भी कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के कारण दिक्कतें हुई, इसलिए अब इस प्लांट से मरीजों को फायदा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top