Uttarakhand News

बागेश्वर के युवक की देहरादून में हत्या, राजपुरा रोड पर शव मिलने से फैली सनसनी

Ad

देहरादून:राजधानी देहरादून की सोमवार सुबह सनसनी घटना के साथ हुई। राजपुरा रोड स्थित घंटाघर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बागेश्वर निवासी यतिन के तौर पर हुई है। यतिन 14 नवंबर से देहरादून में रह रहा था। लोगों की सूचना के बाद एसएसपी घटना स्थल पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक का शव हत्या करने के बाद न्यू एम्पायर सिनेमा हॉल के पास फेंक दिया गया। फॉरेंसिक जांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुलासा किया है सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। वहीं सामने आया है कि युवक होटल में ठहरा हुआ था।

 

 

image source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top