Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर:इस शहर की स्मार्ट पुलिस ने खोज निकाले 3 लाख के स्मार्ट फोन

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली हर वक्त सुर्खियों में रहती है। इस बार उनका स्मार्ट कार्य खबरों में है। उत्तराखण्ड के देहरादून की पुलिस ने 30 स्मार्टफोन खोज निकाले है। इनकी कीमत 3 लाख रुपए है।  पुलिस को जिले भर में खोए मोबाइलों की कम्लेंट मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल फोन को खोजने के लिए पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। विकासनगर सर्किल में गठित सर्विलांस टीम ने बिहार,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से विकासनगर सर्किल के विभिन्न स्थानो से खोये गये कुल 30 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामद किये गये सभी 30 स्मार्ट मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया।

उत्तराखण्ड पुलिस ने अपनी इस तरह की कार्यशैली से लोगों को विश्नास जीता है। यह पहला मौका नहीं है कि राज्य की पुलिस को बड़ी संख्या में मोबाइल फोन मिले है। राज्य के विभिन्न बड़े शहरों में उत्तराखण्ड पुलिस का स्मार्टकार्य सामने आते रहता है। पहले लोग फोन फोन खोने के बाद उसे नजरअंदाज किया करते थे लेकिन पुलिस के गंभीर पुलिस के चलते वो शिकायत दर्ज कराते है और उन्हें उनके फोन वापस भी मिले हैं। इसी तरह की पुलिसिंग से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। इस बारे में दून पुलिस ने अपने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर पोस्ट कर जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top