Dehradun News

Uttarakhand: डीएम का एक्शन,डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को नोटिस जारी

Ad

Dehradun News:IAS Savin Bansal: देहरादून डीएम व प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून सफाई कार्यों समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने कम्पनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा की जानकारी मांगी जिस पर पूर्ण जानकारी न दे पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही अनुबन्ध के अनुसार रूट पर वाहन न चलाने पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस प्रेषित करने के साथ ही मानकों के अुनरूप अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ कम्पनियों से उनका रूट प्लान मांगते हुए गार्बेज प्वांईट सफाई कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जिलाधिकारी पद संभालने के बाद से ही IAS सविन बंसल उन मामलों पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं जिनका डायरेक्ट कनेक्शन जनता के साथ है।

बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर निगम के अधि0अभि0, इकोनवेस्ट मैनेजमेंट, वाटरग्रेस, आदि कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top