Dehradun News

देहरादून से चौंकाने वाली खबर, पांच वक्त की नमाज और युवक का पाकिस्तान से कनेक्शन!

Ad

Dehradun News: उत्तराखण्ड के देहरादून से सामने आ रही है खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने डोईवाला मे रह रहे हिन्दू लड़के को लिया हिरासत में लिया है। युवक पिछले 4 साल से एक कमरे मे रहता था।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक के पिता द्वारा जानकारी देने के बाद देहरादून पुलिस ने उसे को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वैभव बिजलवान नाम का युवक घर में पांच वक्त की नमाज पढ़ता था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में भी जानकारी देता था। ये बात भी सामने आई है कि वैभव दूसरों को भी इस्लाम धर्म के बारे मे उकसाता था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही पूछताछ भी शुरू कर दी है।

एसएसपी ने दिया UPDATE

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पिछले 3 से 4 साल के दौरान वह कमरे में ही रहता था। वह अपने कमरे में रहकर ही मोबाइल सोशल मीडिया के जरिए इस्लाम धर्म के प्रभाव में आकर अनुयाई बना है। पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद उससे आगे की पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। देहरादून एसएसपी द्वारा युवक के एंटी नेशनल एक्टिविटीज में लिप्त होने की बात से इनकार किया है। इस संबंध में देहरादून पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो भी साझा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top