Dehradun News

उत्तराखंड में किया गंदा काम, उत्तर प्रदेश के सुफियान को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

crime news
Ad

Dehradun Crime: Minor Girls Rescue: POCSO Case: Muzaffarnagar Arrest: Police Investigation: Uttarakhand News: कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर दर्ज केस में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराएँ बढ़ा दी हैं। दोनों किशोरियों में एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम समुदाय से है।

ADVERTISEMENTS Ad

25 अक्टूबर को एक महिला कोतवाली पहुंची और बताया कि 23 अक्टूबर को उसकी 14 वर्षीय बहन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने हर जगह तलाश की…लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की अपने पड़ोस में रहने वाली दूसरी किशोरी के साथ गई है। इसके बाद दोनों के फोटो और विवरण जिले के सभी थानों और सीमावर्ती इलाकों में भेजे गए। सर्विलांस टीम और मुखबिरों की मदद से पुलिस को दोनों की लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली।

पुलिस टीम तुरंत मुजफ्फरनगर की ओर निकली। शनिवार को रामपुर तिराहा, हरिद्वार बस स्टॉप पर पुलिस को दोनों किशोरियां आरोपी के साथ मिल गईं। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने कहा कि आरोपी ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दोनों को सुरक्षित देहरादून लाया गया…जहाँ उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए।

पुलिस के अनुसार दोनों किशोरियां पड़ोस में रहती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उन्होंने स्कूल भी छोड़ दिया था। आरोपी मुस्लिम किशोरी के रिश्तेदारों से परिचित था और घर पर उसका आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों लड़कियाँ उसके संपर्क में आ गईं और फिर घर से बिना बताए निकल गईं। कुछ दिन वे प्रेमनगर क्षेत्र में रहीं और बाद में आरोपी के साथ मुजफ्फरनगर पहुँच गईं। इसी दौरान आरोपी ने उनका शोषण किया। पुलिस को इस मामले में एक रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उसकी गतिविधियों की जाँच जारी है। पुलिस ने आरोपी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान को न्यायालय में पेश किया…जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top