Dehradun News

देहरादून में रात 12 बजे के बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना

Ad

Online Food Delivery: Dehradun Food Delivery: Dehradun Police: Strict Action:

ADVERTISEMENTS Ad

अगर आप देहरादून के रहने वाले हैं और देर रात ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। देहरादून में अब खाने की कोई भी डिलीवरी 12 बजे से पहले करने के आदेश जारी हो चुके है। अगर कोई भी डिलीवरी बॉय इन नियमों का उल्लंघन करता है या रात 12 बजे बाद डिलीवरी के लिए जाता है तो उसपर और रेस्टॉरेंट स्वामी पर कार्यवाही की जाएगी।

जी हाँ, देहरादून के एसएसपी अजय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार फ़ूड डिलीवरी बॉयज की कई शिकायतें सामने आई हैं। शहर में अब ऑनलाइन खाना मंगाना बहुत आम सी बात है। लेकिन जो आम बात नहीं है वो है खाने के साथ नशीले पदार्थों और शराब की भी डिलीवरी करना। पिछली कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद से पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसके चलते देर रात डिलीवरी करने वालों की चेकिंग भी की जा रही है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि खाने के आड़ में कुछ डिलीवरी बॉय नशीली सामग्री भी डिलीवर कर रहे हैं।

वैसे तो आज के समय देहरादून हो या दिल्ली हर जगह ऑनलाइन दुनिया ने धूम मचाई है। इसलिए अब कुछ तेजस्वी लोगों ने घर से बिना बाहर निकले शराब पीने का या नशा करना का यह अनोखा तरीका खोज निकाला है। बता दें कि देहरादून में 10 से 11 बजे के बीच सभी क्लब और बार बंद करने के निर्देश हैं। फिर भी जिन लोगों का मन नहीं मानता वो फ़ूड डिलीवरी बॉयज को खुद फ़ोन कर के शराब लाने नहीं तो आर्डर कैंसिल करने की धमकी देते हैं। ऐसे में फूड डिलीवरी बॉयज भी उनकी मांग पूरी कर देते हैं। लेकिन पुलिस को जैसे ही इस बारे में पता चला तो पुलिस ने रात 12 बजे के बाद फ़ूड डिलीवरी पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top