Dehradun News

देहरादून से कुंभ के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, टाइमिंग नोट करें

Ad

Dehradun to Prayagraj Special Bus: Mahakumbh Latest Update:

ADVERTISEMENTS Ad

144 सालों बाद प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। ऐसे में हर श्रद्धालु के रहने से लेकर सुरक्षा तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पूरे देश से लाखों की संख्या में रोज प्रयागराज पहुँच रहे श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन और स्पेशल बस सेवा भी शुरू की गई है। जी हाँ, उत्तराखंड से प्रयागराज के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन के बाद अब स्पेशल बस सेवा की भी शुरुआत हो चुकी है।

जानिए बस का रूट

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून से प्रयागराज के लिए दो स्पेशल बस सेवाएं शुरू की हैं। ये बसें देहरादून से हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगी। इनमें से एक सामान्य बस हर दिन सुबह 10:00 बजे देहरादून से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी बस स्पेशल सुपर डीलक्स वोल्वो बस है। यह बस रोजाना शाम 5:00 बजे देहरादून आईएसबीटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

जानिए यात्रा का समय और किराया

दोनों शहरों के बीच कुल 800 किलोमीटर की दूरी है। साधारण बस करीब 18-19 घंटे में यह दूरी तय करेगी, जबकि वोल्वो बस इसे 16 घंटे में पूरा करेगी। वोल्वो बस का किराया 2279 रुपए तय किया गया है। वहीं सामान्य बस का किराया 1160 रुपए है। दोनों बसों के लिए टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। यात्रियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दो-दो ड्राइवरों की तैनाती की गई है, जो बारी-बारी से बसों को चलाएंगे। ये विशेष बस सेवाएं रोजाना चलेंगी, जिससे यात्रियों को बिना किसी झंझट के यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top