Dehradun News

उत्तराखंड: विधवा को दिया शादी का झांसा, कई बार किया गलत काम…

Ad

देहरादून: झूठ बोलकर शादी के नाम पर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। विधवा को प्रेम के जाल में फंसा कर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवक की सच्चाई जब महिला को पता चली तो उसने शिकायत करने की बात कही, युवक ने धमका कर उसे चुप करा दिया। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की महिला कर्मी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान संजय रतूड़ी नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दोनों दोस्त बन गए थे तो संजय ने शादी की बात भी कही। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। महिला ने जब युवक से शादी की बात कही तो वह मुकर गया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले को लेकर एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि महिला के पति का निधन हो गया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सोनल द्वारा की जा रही है। महिला के बयान दर्ज करने और मेडिकल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top