Dehradun News

उत्तराखंड: एक साथ दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, आकर्षक वेतन ना मिलने से निराश

Ad

देहरादून: राजधानी देहरादून से एक चौकाने वाला सामना सामने आया है। राजधानी के दून अस्पताल से सात डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों ने आकर्षक वेतन न मिलने की वजह से नाराज होकर ये फैसला लिया। दून मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग से चार अस्सिटेंट प्रोफेसरों समेत 7 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से दो डॉक्टर फिजियोलॉजी, एक डॉक्टर गायनी विभाग जबकि पांच डॉक्टर संविदा के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि एक बड़ा संस्थान होने के नाते यहां कई डॉक्टर अपनी जॉइनिंग देते रहते हैं। बीते कुछ माह में करीब 8 से 10 चिकित्सकों ने अपना इस्तीफा दिया है या फिर अपना इस्तीफा स्वीकृत करने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा करने वाले चिकित्सकों के व्यक्तिगत कारण रहे हो या फिर उन्हें कहीं और बेहतर अवसर मिल रहे हों। हालांकि इन डॉक्टरों के इस्तीफे पर विचार किया जा रहा है इसलिए किसी भी डॉक्टर को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top