Dehradun News

उत्तराखंड: धर्म बदलकर एक और क्राइम, जेल से छूटा तो फिर दी धमकी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में धर्म बदलकर क्राइम को अंजाम देने के कई मामले सामने आए हैं। राजधानी में पिछले साल नाम बदलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपित किशोरी को अपने साथ अमजेर ले गया था। दुष्कर्म के आरोप में उसे जले भी हुई लेकिन अब छूटने के बाद वो पीडित परिवार को धमकी दे रहा है। पीडित की विधवा मां ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, नेहरू कालोनी निवासी विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि सिंघल मंडी नेहरू कालोनी निवासी एक किशोर वर्ष 2021 में उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अपना नाम राहुल राम बताया और उसे अजमेर ले गया था। युवक मुस्लिम है और वो भी नाबालिग है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से धमकी दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बाबर घर पहुंचा था। वो धमकी देने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग भी करने लगा। उसने महिला को नाबालिग बेटी को भगाने व धर्मांतरण की बात भी कही। नेहरू कालोनी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित भी नाबालिग है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top