Dehradun News

उत्तराखंड:महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले कोच की बढ़ेगी मुश्किले, कोर्ट भेजी गई चार्जशीट

Ad

देहरादून: नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोपी कोच नरेंद्र शाह की मुश्किले बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में 15 गवाह बनाए गए हैं, जिसमे तीन पीडिताएं भी शामिल हैं। जांच अधिकारी सीओ सदर द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोच पर पॉक्सो, छेड़खानी और एससी-एसटी की धाराओं में चार्जशीट कोर्ट भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मार्च के महीने में कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ छेड़खानी के गंभीर आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद कोच नरेंद्र शाह ने 24 मार्च को जहर गटक लिया और अस्पताल में भर्ती हो गए। एक पीडिता के पिता की ओर से 28 मार्च को नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में दो और पीड़िताएं पुलिस के सामने आईं। इनकी शिकायतों को भी इस मुकदमे में दाखिल किया गया। सभी ऑडियो क्लिप को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इसे भी न्यायालय भेजा जाएगा।

इसकी मामले की जांच सीओ सदर पंकज गैरोला कर रहे हैं। जांच के बाद उनके द्वारा कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोच पर पीड़िताओं को जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी देने के भी आरोप थे। ऐसे में उसके खिलाफ आईपीसी में छेड़खानी, पॉक्सो और एससी-एसटी की धाराओं में चार्जशीट भेजी गई है। इसके अलावा नरेंद्र शाह जिस जमीन में एकेडमी का संचालन करता है, उसके मालिकको गवाह बनाया गया है। ये भी सामने आया है कि पुलिस को कई ऐसे गवाह भी मिले हैं, जिन्हें इस घटना के बारे में पता था। शिकायतकर्ताओं के मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top