Dehradun News

उत्तराखंड: साइबर ठगों ने युवक के उड़ाए लाखों रुपये, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Ad

Dehradun news: Cyber Fraud: राज्य में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। साइबर ठग निवेश के नाम पर लोगों से कई लाखों की ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है जहां साइबर ठगों ने निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 4.50 लाख रुपये ठग लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल का कहना है कि हिमांशु पुंडीर निवासी क्लेमेनटाउन ने तहरीर दी कि अगस्त 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान विकास वत्स से हुई थी। इसके बाद विकास ने उसे शिवाजी से मिलवाया। दोनों ने उसे क्रिप्टो माइनिंग साफ्टवेयर में निवेश करने के लिए बोला। दोनों ने हिमांशु को झांसा दिया कि अगर वो इसमें निवेश करेगा तो उसे 300 परसेंट तक का प्रॉफिट होगा। और वो जब चाहे बिना कुछ पैसे दिए क्रिप्टो माइनिंग से पैसा निकाल सकता है। तो हिमांशु ने इसमें 50 हजार निवेश कर दिए। इतना ही नही गिफ्ट का झांसा देकर उससे डॉलर में निवेश करने के लिए भी कहा।

पहली बार में हिमांशु से 750 डॉलर लिए गए। और फिर उसकी बात अखिलेश चौधरी से करवाई। ठगों ने अखिलेश को माइनिंग वेबसाइट सुपरट्रेड वर्लड के मालिक के तौर पर पैश किया। बार –बार निवेश करने के लिए कहे जाने पर हिमांशु ने 750 डॉलर और 2000 डॉलर निवेश किए। इतना ही नही इसके बाद विकास ने हिमांशु से क्रिप्टो माइनिंग डेब्टक्स में 750 डॉलर निवेश कराए। और बाद में माइनिंग वेबसाइट सुपरट्रेड वर्लड एप बंद कर दी। और साथ ही हिमांशु को वाट्सएप ग्रुप से भी निकाल दिया। पुलिस ने शिवाजी, अखिलेश और विकास वत्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top