Dehradun News

उत्तराखंड में दिल्ली से आई महिला की बदतमीजी वायरल, घूमने आई थी लेकिन करने लगी दादागिरी

Ad

देहरादून: गर्मी की छुट्टियां पड़ गई है। ऐसे में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी घूमने जा रहे हैं तो पहले ही बुकिंग कर लिजिएगा। उत्तराखंड में हर साल पर्यटन सीजन में कोई ना कोई मामला सुर्खियों में रहता है। एक नया मामला ऋषिकेश से सामने आया है। एक महिला पर्यटक को जवान ने रोका तो उसका पारा चढ़ गया। महिला कानून को भूल गई और वर्दी पहने जवान से बदमीजी करने लगी। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली महिला सैलानी को मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में गलत साइड गाड़ी चलाने पर टी प्वाइंट पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सत्यपाल सिंह ने रोका। गलती मानने के बजाए, महिला दादागिरी और गुंडागर्दी करने लगी। महिला पर्यटक ने पुलिस के साथ बदतमीजी की सभी हदें पार कर दीं। कार रोकने पर उसने होमगार्ड के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा उसने वर्दी पर भी हाथ डाल दिया। स्थानीय लोगों ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी। ऐसे में लोगों ने कैमरे में पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाने से महिला पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला पर्यटक और उसके साथी को हिरासत में लिा। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धारा में महिला पर्यटक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top