Dehradun News

देहरादून से यात्रा करने वालों को झटका,उज्जैनी और जनता एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रद्द

Ad

देहरादून: सर्दियां आई नहीं कि ट्रेनों के कैंसल और रद्द होने का सिलसिला चालू हो गया। बता दें कि हाल ही में तीन महीने के लिए काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस को बंद किया गया था। अब देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली पांच ट्रेनों को दिसंबर से लेकर फरवरी तक तीन माह के लिए बंद किया गया है। इनमें मुख्य तौर पर उज्जैनी और जनता ट्रेन भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे पहले आपको बताते हैं कि कौन सी ट्रेनों को कितनी अवधि के लिए रद्द किया गया है। दरअसल देहरादून – उज्जैन रूट पर चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 23 फरवरी 2022 तक तथा देहरादून देहरादून-वाराणसी (जनता एक्सप्रेस) को दो दिसंबर से एक मार्च 2022 तक संचालित नहीं किया जाएगा।

देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी पत्र के मुताबिक उक्त दो ट्रेनों के अलावा तीन अन्य ट्रेनें भी तीन महीने के लिए रद्द की गई हैं। जिनमें योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस को तीन दिसंबर से 28 फरवरी 2022, योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस को छह दिसंबर से 28 फरवरी 2022 और हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त किया गया है।

आपको बका दें कि रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला आगामी सर्दी के सीजन में आने वाले कोहरे को देखते हुए लिया है। गौरतलब है कि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा होने के बाद ट्रेनों की गति धीमी पड़ जाती है। जिससे ना सिर्फ उक्त ट्रेन बल्कि अन्य ट्रेनों की समय सारणी पर भी असर पड़ता है। यही कारण है कि हर साल की तरह रेलवे ने इस बार भी कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top