Dehradun News

उत्तराखंड: FRI में कोरोना विस्फोट, कैंपस के 107 लोग हुए संक्रमित

Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा कर रख दिया है। खासकर शिक्षण संस्थानों में जत्थे के जत्थे संक्रमित निकल रहे हैं। इस बार खबर देहरादून के एफआरआई से जुड़ी हुई है। कैंपस के 107 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। बाहरी लोगों की आवाजाही को भी यहां पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के निदेशक अरुण सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कैंपस में बाहर से आने वाले तमाम लोगों का प्रवेश बंद क दिया गया है। अगले आदेश तक यह बंदी ऐसे ही लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 6 दिन के Curfew में इन सेवाओं को मिलेगी छूट, 15 बिंदुओं पर डाले नजर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले के तीन शहरों में 27 अप्रैल से 3 मई तक Curfew लगाया गया

उन्होंने बताया कि यहां रोज़ पर्यटकों की भीड़ रहती है। बता दें कि एफआरआई में रोज़ाना मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते हैं। मगर अब एक साथ कोरोना विस्फोट होने के कारण इसे उन सभी लोगों के लिए बंद कर दिया है। यह तब तक बंद रहेगा जबतक कोरोना की स्थिति सही नहीं हो जाती।

इसके साथ ही आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार एफआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप तो मच ही गया है। संक्रमितों में से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: युद्ध स्तर पर चल रहा है काम, कुछ ही दिनों में तैयार होगा ऑक्सीजन युक्त अस्पताल

यह भी पढ़ें: शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी स्कूल की मनमानी, घर से लेगें Classes, आदेश जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 1700 से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया, 163 इलाकों में लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का आदेश जारी, शादी समारोह में केवल 50 लोग हो सकेंगे शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top