Uttarakhand News

देहरादून से बड़ी खबर,30 से ज्यादा अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है देहरादून से… सचिवालय के 30 से ज्यादा अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सचिवालय संघ ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में सुरक्षा को देखते हुए एक सप्ताह के लिए सचिवालय बंद करने पर विचार हो सकता है। बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वहीं राज्य में कोरोना वायरस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को 4800 से ज्यादा केस राज्य में सामने आए।  राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,012 हो गई हैं। वहीं, इस संक्रमण से 34 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1953 हो गई है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक 1,876 मामले देहरादून में, नैनीताल में 818, हरिद्वार में 786, उधम सिंह नगर में 602 और पौडी में 217 मामले सामने आए। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 24,893 हैं जबकि 104527 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top