Uttarakhand News

अंडर-19 डायमंड कप में जारी है निंबस क्रिकेट एकेडमी की रिकॉर्ड जीत का सिलसिला

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अंडर-19 डायमंड कप में निंबस क्रिकेट एकेडमी का रिकॉर्ड जीत का सिलसिला जारी है। पिछले मुकाबले में 529 रनों की जीत हासिल करने के बाद शनिवार को निंबस क्रिकेट एकेडमी ने नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी को 270 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए निंबस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 50 ओवर में 346 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

निंबस की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा कप्तान आर्शीवाद रयाल ने 100 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके अलावा प्रशांत चौहान ने 52 और मनमोहन 34 रनों का योगदान दिया। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 98 रन जोड़े। नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में तुषार पाल और गौरव ने 2-2 विकेट हासिल किए।  वहीं अंकित, विनय पांडे और नरेंद्र को 1-1 विकेट मिला।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी पहले ही ओवर से निंबस के गेंदबाजों के आगे दवाब में दिखी। 50 रनों के भीतर उसके 9 विकेट गिर गए थे। नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी में गौरव ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और पूरी टीम 76 रनों पर ऑल आउट हो गई। निंबस क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकित मनोरी 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं प्रशांत चौहान को दो विकेट हासिल हुए।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top