Dehradun News

उत्तराखंड:पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Ad

देहरादून: एक पुलिसकर्मी पर अजबपुरकलां क्षेत्र निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। उसने अपनी तहरीर में कहा है कि पुलिस कांस्टेबल ने उसे धोखा दिया। वह शादी के नाम पर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। इस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2016 में वह कांस्टेबल से मिली थी। इसके बाद कांस्टेबल ने उसे रेलवे स्टेशन के निकट मुलाकात करने के लिए बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात सबको बताने को कही तो कांस्टेबल ने उससे शादी करने को कहा और मांग में सिंदूर भर दिया। 

इसके बाद फिर से आरोपित उसे होटल ले गया और दुष्कुर्म किया। कुछ वक्त बाद साल 2018 में वह गर्भवती हो गई थी और कांस्टेबल को ये बात पता चली तो उसने हरिद्वार के एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया। इसके बाद साल 2020 में भी वह गर्भवती हो गई थी और युवक ने दबाव बनाकर धर्मपुर स्थित एक अस्पताल में ले जाकर दोबारा गर्भपात करवाया। कुछ पहले युवती को कांस्टेबल के भाई-बहन के वाट्सएप स्टेटस से पता चला कि उसने किसी और युवती के साथ शादी कर ली है। युवती ने जब उससे बात कही तो वह उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top