Dehradun News

देहरादून में रिश्तेदार बने तस्कर,20 लाख की स्मैक के साथ दामाद गिरफ्तार लेकिन सुसर भाग गया

Ad

DEHRADUN NEWS: एसटीएफ को “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसटीएफ ने 20 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक नशेड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है, हालांकि दूसरा तस्कर मौके से भाग गया है। ये दोनों तस्कर रिश्तेदारी हैं, जहां दामाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं ससुर भागने में सफल रहा है, और एसटीएफ टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए नशेड़ी तस्कर कपिल देव द्वारा शादी की सालगिरह का आयोजन किया जाना था। दोनों ने एक पार्टी भी आयोजित की थी। पार्टी के आयोजन के लिए ही दोनों पैसे एकत्र कर रहे थे।

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे और एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम ने थाना रायवाला पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान थाना रायवाला, देहरादून में स्थित तीन पानी फ्लाई ओवर के पास से अभियुक्त कपिल देव को गिरफ्तार किया गया और उससे 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

एसटीएफ ने अभियुक्त के खिलाफ थाना रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। अभियुक्त कपिल देव और उसके ससुर आनंद कुमार मण्डावली, बिजनौर, उत्तरप्रदेश में स्मैक की तस्करी करते थे। अभियुक्त कपिल का ससुर बरेली से तौसिफ खान नाम के व्यक्ति से स्मैक लाकर अपने दामाद कपिल तक पहुँचाता था।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि अभियुक्त कपिल देव और उसके ससुर आनंद कुमार के खिलाफ एसटीएफ को रायपुर क्षेत्र में स्मैक की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने इन अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी में लगाई और 20 मई 2023 को कपिल कुमार की तलाशी में 207 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। इस अवैध स्मैक का मूल्य लगभग 20 लाख रुपये का आंका जा रहा है।

कपिल देव ने बताया कि वह अपने ससुर आनंद कुमार के साथ रायपुर क्षेत्र में अवैध स्मैक की बिक्री करता है और उसको दामाद कपिल तक पहुँचाता है। कपिल देव के खिलाफ पहले भी जनपद देहरादून के कई थानों में दर्ज मामले हैं और उसका एक मामला रायपुर थाने में भी ड्रग्स की तस्करी को लेकर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top