Dehradun News

उत्तराखंड रोडवेज की बसें हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जाएंगी, पूरी लिस्ट देखें

बारिश ने जाम किए उत्तराखंड रोडवेज बसों के पहिए,पहाड़ जाने वालों की बढ़ी परेशानी

देहरादून: कोरोना Curfew को पीछे छोड़ते हुए रोडवेज ने हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस दौरान 50 प्रतिशत यात्रियों को ही सफर कराया जाएगा। यात्रा शुरू करने से पहले बस को पूर्ण रूप से सैनाटाइज किया जाएगा। अप्रैल महीने से कोरोना वायरस के चलते लागू हुए Curfew के वजह से बसों का संचालन बंद था।

कोरोना वायरस के मामले कम हुए तो विभाग ने दूसरे राज्यों के लिए बस संचालन की तैयारियां शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है। यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं। सभी ड्राईवर व कंडक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वह दोनों राज्यों और केंद्र की कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।

निगम की ओर से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए बस चलाने का प्रयास लगातार जारी है। इसके अलावा रोडवेज को कैसे आर्थिक घाटे से निकाला जाए, इस पर मंथन चल रहा है। फिलहाल रोडवेज यात्रियों को पहले की तरह सेवा देने पर जोर दे रही है। यात्रियों को राहत देने के लिए ही क्षमता कम करने के बाद भी किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई।

To Top