Dehradun News

उत्तराखंड की नेहा ने फिल्म जगत में बनाया नाम, कभी परिवार के लिए PCO में भी किया काम

Ad

देहरादून: फिल्म जगत में उत्तराखंड के कई लोग काम कर रहे हैं। ये लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है और उत्तराखंड के लोग फिल्म जगत में अपने अभिनय के वजह से नाम कमा रहे हैं। देहरादून जिले की रहने वाली नेहा सक्सेना भी उसी लिस्ट में हैं। नेहा की साउथ फिल्म इंडस्ट्री अच्छी पहचान है। देहरादून से निकलकर उन्होंने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई है। लेकिन इसके लिए उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा है। नेहा की कहानी उन लोगों की तरह ही है जिन्होंने कुछ पाने के लिए काफी कुछ खोया है। कुछ दिन पहले देहरादून में आयोजित हुए फिल्म फेस्टिवल में नेहा पहुंची थी और इसके बाद उनके संघर्ष की कहानी वायरल हो गई ।

ADVERTISEMENTS Ad

नेहा ने फिल्म फेस्टिवल में अपने संघर्षों के बारे में बताया। पिता का निधन काफी पहले हो गया था। उनकी मां के सहयोग की वजह से वो यहां तक पहुंच पाई हैं। मां ने पिता का फर्ज भी निभाया। नेहा कहा कि जब मैने अभिनेत्री बनने के बारे में मां को बताया था वो डर गई थी। लेकिन उन्होंने नेहा को आगे बढ़ने से नहीं रोका। यही वजह है कि नेहा फिल्म जगत में 12 साल से काम कर रही हैं।

नेहा के परिवार की हालत आर्थिक रूप से अच्छी नहीं थी। कई बार स्कूल की फीस के लिए भी पैसे नहीं होते थे। नेहा एक मेधावी छात्रा थी। इस वजह से स्कूल ने भी साथ दिया और फीस माफ कर दी। स्कूल की पढ़ाई पूरी की तो नेहा ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई। पढ़ाई करते-करते वो नौकरी भी करने लगीं। परिवार को संभालने के लिए नेहा ने उन्होंने पीसीओ बूथ से लेकर ज्वेलरी शॉप तक सभी जगह काम किया। उन्होंने पहले घर का कर्ज संभाला और फिर अपना सपना पूरा करने के लिए साउथ का रुख किया। परिश्रम को फल मिला और आज नेहा कामयाब अभिनेत्री हैं।

नेहा सक्सेना भारतीय फिल्म एक्ट्रेस है जो ज्यादातर मलयालम और कनाडा फिल्मों में नजर आती है। नेहा सक्सेना सैफ अली के साथ एक फिल्म में नजर आई थी जिसका नाम है “शेफ”, ये फिल्म 2017 में आई थी। नेहा सक्सैना ने कनाडा सोप ओपेरा में मंदाकिनी का किरदार निभाया है। नेहा सक्सैना ने कई फिल्में की है जैसे रिक्शा ड्राइवर, बायपास रोड, जस्ट लवडांडू और इसके अलावा भी कई फिल्मों में नेहा नज़र आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top