Dehradun News

देहरादून:प्रदेश का सबसे बड़ा प्लाईओवर आज से देगा लोगों को सेवा,नहीं होंगे जाम से परेशान

Ad

रायवाला: दून-हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर अब आपको मोतीचूर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम नहीं झेलना पड़ेगा। आज यानी बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्मित हरिपुरकलां फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतू निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को फ्लाईओवर ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए पहले ट्रायल किया गया। फिर हाईवे प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई। फ्लाईओवर के खुल जाने से आने-जाने वाले वाहन चालकों बड़ी राहत मिल रही है। उन्हें अब इस क्षेत्र में जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देवभूमि की किसान बेटियां,लाखों की नौकरी छोड़कर नैनीताल में दो बहनों ने शुरू किया स्टार्टअप

यह भी पढ़े:कुंभ यात्रियों को रेलवे का तोहफा, ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले तक मिलेगा आरक्षित टिकट

बता दें हाईवे पर बने इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब दो किमी है। जो प्रदेश का सबसे लंबी दूरी का फ्लाईओवर है। फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन देहरादून जिले के प्रवेश द्वार सप्तऋषि चेक पोस्ट से शुरू होकर हरिपुरकलां का मुख्य बाजार, सूखी नदी और राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार और जंगल क्षेत्र को पार कराकर राजाजी के मध्य वन क्षेत्र में तीन मोरी पुलिया तक पहुंचते हैं।

देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए लच्छीवाला में बनाया गया टोल बैरियर स्थानीय लोगों के लिए फ्री रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएचआई को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लोगों ने राजमार्ग बनाने के लिए अपनी जमीनें दी हैं। ऐसे में उनके लिए टोल माफ होना चाहिए। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को दिन में कई बार देहरादून शहर के लिए आना जाना पड़ता है। ऐसे में उनसे बार बार शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि डोईवाला परिक्षेत्र के 20 किमी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए टोल पूरी तरह से माफ होना चाहिए।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में कैसी है कोरोना वैक्सीन की रफ्तार, आंकड़े जारी, जाने अपने जिले का हाल

यह भी पढ़े:80 लाख की रुपए में बना रहा है टेस्ट ड्राइव रूट,पहले से ज्यादा TOUGH हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस बनाना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top