Dehradun News

उत्तराखंड को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 12 मार्च से लखनऊ के लिए होगा संचालन

Ad

Uttarakhand: Dehradun News: Train: Vande Bharat: देहरादून से महानगरों के लिए विमान सेवाएं लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा देहरादून से वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क को भी बढ़ाया जा रहा है। देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। 12 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में केवल सात रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ट्रेन लखनऊ से सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर चलेगी और एक बजकर 35 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन दो बजकर 25 मिनट पर चलेगी और रात दस बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी। देहरादून से लंबे समय से लखनऊ या पूर्वांचल के लिए ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। इससे पहले देहरादून से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top