Dehradun News

उत्तराखंड:पति के साथ हुआ विवाद तो पत्नी तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई

उत्तराखंड:पति के साथ हुआ विवाद तो पत्नी तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई
Ad

देहरादून: पिछले कुछ वक्त से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। छोटा सा विवाद बड़े हादसों में तब्दील हो रहा है। देहरादून में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ी है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई। एक बच्ची का शव बरामद हुआ है, वहीं दो बच्चे लापता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला विकासनगर क्षेत्र का है। रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। इस घटना के बाद सनसनी मच गई थी। पुलिस ने नहर में तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया जहां से चार वर्षीय बच्ची जिया का शव बरामद हुआ और अभी अन्य दो बच्चों-12 वर्षीय जीनत तथा 10 वर्षीय जैनब का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि लापता बच्चों की खोज में अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, महिला को सुरक्षित बचा लिया गया जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। शिमला बाईपास क्षेत्र की निवासी रब्बानी (30) ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने रब्बानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top