Dehradun News

उत्तराखंडवासियों तारीख नोट कर लीजिए… 26 मार्च से चलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Ad

Vande Bharat Express: Dehradun to Lucknow:

ADVERTISEMENTS Ad

12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम द्वारा लखनऊ से देहरादून तक वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया था। शुभारम्भ के बाद ट्रेन की समय सारिणी तय होनी थी, जिससे दोनों प्रदेशों की राजधानियों के बीच ट्रेन संचालन सुचारु हो सके। दोनों राज्यों की राजधानी के अलावा लखनऊ और देहरादून प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाने जाते हैं।

लखनऊ नवाबों का शहर कहा जाता है तो देहरादून को हिमालय और शिवालिक की घाटी के बीच स्थित एक सुंदर शहर। दोनों शहरों में पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या सालभर देखने को मिल जाती है। मुरादाबाद मंडल द्वारा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी तय करने के बाद इसका संचालन भी शुरू होने जा रहा है।

होली के तुरंत बाद यानी 26 मार्च 2024 से देहरादून और लखनऊ के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हो जाएगी। वन्दे भारत का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। बता दें कि यह ट्रेन एक सोमवार को छोड़कर पूरे हफ्ते अपने निर्धारित समय पर लखनऊ और देहरादून से प्रस्थान करेगी। मोरादाबाद मंडल द्वारा तय की गई समय सारिणी के अनुसार लखनऊ से वन्दे भारत ट्रेन सुबह 5:15 पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:15 पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से वन्दे भारत एक्सप्रेस उसी दोपहर 2:25 से प्रस्थान करेगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून और लखनऊ के बीच संचालित हो रही यह वन्दे भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड को मिलने वाली दूसरी वन्दे भारत ट्रेन है।

हफ्ते में केवल 6 दिन यानी सोमवार को छोड़कर यह वन्दे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए पहचानी जाएगी। वन्दे भारत ट्रेन देहरादून से लखनऊ तक 590 किलोमीटर की यात्रा 8 घंटे में पूरी करेगी। देहरादून से लेकर लखनऊ तक वन्दे भारत एक्सप्रेस केवल चार स्टेशनों पर रुकेगी – हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और आलमनगर, और तब लखनऊ पहुंचेगी। अगर इस आधुनिक ट्रेन के किराए की बात करें तो चेयर कार का किराया 1480 रूपए है वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2715 रूपए तय किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top