Dehradun News

उत्तराखंड से ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, सात ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड से ज्योतिर्लिंग जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें डायरकेक्ट ट्रेन मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद उन्हें बार-बार वाहन नहीं बदलना पड़ेगा। IRCTC द्वारा योग नगरी ऋषिकेश से ज्योतिर्लिंग तीर्थ यात्रा गाड़ी का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से IRCTC द्वारा सात ज्योतिर्लिंग यात्रा नाम से भारत गौरव ट्रेन का संचालन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार सुबह योगनगरी ऋषिकेश से तीर्थ यात्रियों को लेकर ट्रेन संख्या 00436 को 6:45 पर रवाना हुई। IRCTC द्वारा समय समय पर संचालित की जा रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन की शुरुआत के अवसर पर रेलवे और कंपनी से जुड़े संजय कुमार मिश्रा,पवन कुमार,अमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

10 दिन और नौ रात्रि के लंबे एवं आरामदायक भारत गौरव ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। इस लिस्ट में ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घर्षणश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमशंकर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। कोरोना के कारण थमी तीर्थयात्री ट्रेन एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। अगर आप ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga darshan) की यात्रा करने की सोच रहे तो इसके लिए रेलवे ने विशेष टूर पैकेज (special tour package) तैयार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top