Jobs

दिल्ली एम्स ने तीन हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती

AIIMS में 12वीं पास भी कर सकते हैं नौकरी, तुरंत अप्लाई करें
Ad

Jobs In AIIMS: Delhi:  ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), दिल्ली में भर्ती निकली है। एम्स ने ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर जानकारी दी है। आवेदन पत्र एम्स दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है जहां से आप फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2023 तक भरा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती विवरण

यह भर्ती कुल 3036 रिक्त पदों पर निकाली गयी है। इसमें से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 13 पद, सहायक आहार विशेषज्ञ 04 पद, सहायक अभियंता (ए/सी एवं आर) के 04 पद, सहायक अभियंता (सिविल) के 05 पद, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 03 पद, असिस्टेंट लॉन्ड्री सुपरवाइजर के 13 पद, असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर के 03 पद डिग्री/पीजी, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच स्पेशलिस्ट के 08 पद, ऑडियोलॉजिस्ट के 02 पद, बायो मेडिकल इंजीनियर का 01 पद, कैशियर के 31 पद,चीफ कैशियर का 01 पद, कोडिंग क्लर्क के 209 पद, सीएसएसडी तकनीशियन के 03 पद और डार्क रूम असिस्टेंट के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

AIIMS Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Recruitment के लिंक पर क्लिक करना है। अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें। अब एक नए पेज पर आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है। इसके बाद आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में तय किया गया आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top